सपा सुप्रीमो ने लगाया आराेप कहा गुनाहों में ‘किसी’ की साझेदारी है, इसीलिए इतनी बेशर्म पर्दा दारी है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी दावा करते रह गए कि माफिया-बदमाश उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। यहां तो उल्टा हो गया, दूसरे राज्यों के गैंग-बदमाश बीसों राउंड गोलियां चलाकर, हत्या करते हुए उत्तर प्रदेश में आ गए हैं। उनकी गैंग का नाम भी उत्तर प्रदेश के किसी नामी-गिरामी से मिलता जुलता है। ये रिश्ता क्या कहलाता। उन्होंने कहा कि गोलियां अपने प्रदेश के एक निर्दोष युवा को ही नहीं, कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी मारी गई हैं। बेखौफ हत्यारों के हौसले सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्हें सत्ता स्वजातियों को प्रश्रय देकर बचानेवाला और झूठे एनकाउंटर करवाकर पुलिस को भ्रष्ट बनानेवाला उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार का भ्रष्ट शासन अपना-सा लगता है।


सपा सुप्रीमो ने कहा कि गुनाहों में ‘किसी’ की साझेदारी है। इसीलिए इतनी बेशर्म पर्दा दारी है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक समाज की 6 साल की एक मासूम बच्ची के बलात्कार और हत्या का मामला रूह कंपा देने वाली है। इससे पूरे प्रदेश में हर बेटी के माँ- बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। उन्होंने कहा सवाल ये है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे हैं।
इस सवाल का यही जवाब है कि सत्ता स्वजातियों के हर अपराध को जिस तरह दबाया-छुपाया जा रहा है उससे दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं। भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार का दायरा इतना अधिक बढ़ा दिया है कि उसमें पुलिस को भी संलिप्त होने पर मजबूर कर दिया है, जिसका लाभ उठाकर कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी अपराधियों से साठ - गांठ करके गुनाहों को पनाह दे रहे हैं। यह घोर निंदनीय। जिसका इंसाफ हो।

Popular posts
सपा सुप्रीमो ने राम अधार राजभर की अपनी काव्य पुस्तिका 'काम बोलता है‘ का विमोचन किया
Image
राज्यपाल की प्रेरणा से आदर्श माध्यमिक विद्यालय जन भवन की छात्राओं ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को बांधी राखी
Image
जन भवन लखनऊ में डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश
Image
हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी एलर्जी से पीड़ित, नाक की एलर्जी वालों को अस्थमा का खतरा: डॉ सूर्यकांत
Image
समावेशी साहित्य संस्थान के स्थापना दिवस पर अखिलेश निगम "अखिल" की पुस्तकों का हुआ भव्य लोकार्पण
Image