राज्यपाल की प्रेरणा से आदर्श माध्यमिक विद्यालय जन भवन की छात्राओं ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को बांधी राखी

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचकर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक साइबर अपराध, बी.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक रेलवे, श्री प्रकाश डी. सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया तथा उनके भविष्य के लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रेरणादायी सुझाव दिए। छात्राओं को स्वल्पाहार भी कराया गया।राज्यपाल की प्रेरणा से आयोजित इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आत्मीयता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Popular posts
सपा सुप्रीमो ने राम अधार राजभर की अपनी काव्य पुस्तिका 'काम बोलता है‘ का विमोचन किया
Image
जन भवन लखनऊ में डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश
Image
हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी एलर्जी से पीड़ित, नाक की एलर्जी वालों को अस्थमा का खतरा: डॉ सूर्यकांत
Image
समावेशी साहित्य संस्थान के स्थापना दिवस पर अखिलेश निगम "अखिल" की पुस्तकों का हुआ भव्य लोकार्पण
Image