राज्यपाल की प्रेरणा से राजकीय बाल गृह की बालिकाओं ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को बांधी स्वनिर्मित राखी

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजकीय बाल गृह (बालिका), सिंधी खेड़ा, लखनऊ की बालिकाओं ने जिला कारागार, गोसाईगंज, लखनऊ में निरुद्ध बंदियों को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल की प्रेरणा से बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, संस्कार एवं आत्मविश्वास से जोड़ने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागी बनाया जा रहा है। बालिकाओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करना उनकी रचनात्मकता, आत्मीयता एवं सकारात्मक सोच को दर्शाता है। जिला कारागार में रक्षाबंधन का यह आयोजन बालिकाओं में संवेदना, करुणा, सामाजिक दायित्व एवं समरसता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने तथा सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

Popular posts
सपा सुप्रीमो ने राम अधार राजभर की अपनी काव्य पुस्तिका 'काम बोलता है‘ का विमोचन किया
Image
राज्यपाल की प्रेरणा से आदर्श माध्यमिक विद्यालय जन भवन की छात्राओं ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को बांधी राखी
Image
जन भवन लखनऊ में डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश
Image
हर चौथा व्यक्ति किसी न किसी एलर्जी से पीड़ित, नाक की एलर्जी वालों को अस्थमा का खतरा: डॉ सूर्यकांत
Image
समावेशी साहित्य संस्थान के स्थापना दिवस पर अखिलेश निगम "अखिल" की पुस्तकों का हुआ भव्य लोकार्पण
Image